{"_id":"6558f8368fbc816d1b0841d4","slug":"34-people-earned-virtue-by-donating-blood-in-tholang-of-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-11151-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के ठोलंग में 34 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के ठोलंग में 34 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य
Sat, 18 Nov 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
केलांग में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में भाग लेते रक्तदान करते हुए।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अमर उजाला फाउंडेशन ने शनिवार को ट्राइबल टुडे संस्था और जनजातीय धरोहर सुरक्षा समिति के साथ संयुक्त रूप से ठोलंग गांव में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 34 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।
शिविर का शुभारंभ सहायक आयुक्त संकल्प गौतम और बीआरओ के योजक परियोजना के मुख्य अभियंता विकास गुलिया ने किया। शिविर में सीमा सड़क संगठन, लाहौल-स्पीति पुलिस, हिमधरा पर्यावरण समूह के सदस्यों के साथ कई लोगों ने रक्तदान किया है।
सहायक आयुक्त संकल्प गौतम और बीआरओ के मुख्य अभियंता विकास गुलिया ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। 73वें साल में रक्तदान करने वाले ठोलंग के सुख दयाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। ट्राइबल टुडे के अध्यक्ष शाम आजाद ने 27वीं रक्तदान किया।
विज्ञापन
डीएसपी केलांग मनीष चौधरी ने कहा कि उन्होंने दूसरी बार रक्तदान किया है। इस दौरान पुलिस जवान संदीप कुमार, शिमला की हिमशी, बीआरओ 94 आरसीसी के सहायक अभियंता बीडी धीमान ने भी रक्तदान किया।
इस मौके पर एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा और बीएमओ गोंधला डाॅ. ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।