फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   33 meritorious students of Kullu will be honored

Kullu News: कुल्लू के 33 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Sun, 07 Apr 2024 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
33 meritorious students of Kullu will be honored
सामान्य ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 12 को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में होगा पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के 33 मेधावी विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्मानित करेगी। इसके लिए छात्र परिषद 12 अप्रैल को लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। छात्र परिषद ने विगत वर्ष छह नवंबर को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा करवाई थी। इसमें जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों विद्यार्थियों को सम्मान दिया जाएगा। साथ ही इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले टॉप 30 मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

छात्र परिषद के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का प्रयास रहता है। कहा कि जिले में 12 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। समारोह की तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed