फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   32 candidates filed nomination from Kullu district

कुल्लू जिला की चार विस में 32 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Wed, 26 Oct 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
32 candidates filed nomination from Kullu district
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। जिले कुल्लू की चारों विधानसभा क्षेत्रों से 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

सदर विधान कुल्लू से सबसे अधिक 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मनाली से सात, बंजार से सात और आनी से आठ उम्मीदवारों ताल ठोकी है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस से सुंदर सिंह, भारतीय जनता पार्टी से नरोत्तम सिंह, कांग्रेस की कवरिंग कैंडिडेट इंदिरा ठाकुर, आप से शेरा सिंह, सीपीआईएम से होत्तम सिंह, आप से कवरिंग उम्मीदवार सुषमा देवी, भाजपा से कवरिंग उम्मीदवार राहुल सोलंकी, निर्दलीय महेश्वर सिंह, निर्दलीय राम सिंह और लोत राम शामिल हैं।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा से गोविंद सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी, भुवनेश्वर गौड़ कांग्रेस, ताराचंद बीएसपी, सेस राम बीएसपी के कवरिंग उम्मीदवार, अनुराग प्रार्थी आप, अमरचंद राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा महेंद्र सिंह ठाकुर ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने बताया कि बंजार विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र शौरी ने भारतीय जनता पार्टी से, खीमी राम ने कांग्रेस से, झाबे राम ने बहुजन समाजवादी पार्टी, नीरज सैनी ने आप, चेतराम ने हिमाचल जनक्रांति पार्टी से, हितेश्वर सिंह ने आजाद और विभा सिंह ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आनी विधानसभा क्षेत्र से देवकी नंद ने सीपीआईएम, बंसीलाल ने कांग्रेस, लोकेंद्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी, रतन चंद ने भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार, इंद्रपाल ने आप, प्रदीप कुमार ने आप कवरिंग उम्मीदवार, किशोरी लाल ने आजाद और परसराम ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। आशुतोष गर्ग ने बताया कि 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल की जाएगी। 29 अक्टूबर को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed