फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भरी बरसात में भी थरमाण गांव में पेयजल संकट

भरी बरसात में भी थरमाण गांव में पेयजल संकट

Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भरी बरसात में भी थरमाण गांव में पेयजल संकट
बरसात में भी थरमाण गांव में पेयजल संकट
विज्ञापन

आईपीएच की अव्यवस्था से पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग
गांव के सैकड़ों लोगों को हो रही भारी मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। जिला के साथ लगती पंचायत न्योली के गांव थरमाण में भरी बरसात में भी लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएच विभाग की अव्यवस्था के कारण यह समस्या ग्रामीणों को आ रही है। करोड़ों की दो उठाऊ पेयजल योजनाएं तो बनाई हैं, मगर लोगों को व्यवस्थित ढंग से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।

लोगों का कहना है कि चार दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लारी-मनारी उठाऊ पेयजल से गांव को जोड़ दिया है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में सैकड़ों की आबादी वाले गांव में लोगों को पानी के लिए दो चार होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत न्योली की पूर्व प्रधान निर्मला देवी, महिला मंडल की प्रधान शैनो देवी, कृषि विकास संघ के प्रधान ज्ञान ठाकुर, ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान अनूप भंडारी, गिरधारी लाल, नवीन, मोहर सिंह, केहर सिंह, कर्म चंद, रोशन ठाकुर, संजीव और सुशील ने कहा कि चार दिन से गांव में पानी सप्लाई उचित तरीके से न होने से पेयजल संकट पैदा हो गया है। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी बहुत कम होने से घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। भाजपा के कुल्लू मंडल के महासचिव अमर ठाकुर ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द लारी मनारी उठाऊ योजना से भी पेयजल की सप्लाई तुरंत दें। आईपीएच के सहायक अभियंता हरि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लोगों को पानी की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से होगी। क्षेत्र के जेई को सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को सुचारु रूप से पानी की सप्लाई हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed