{"_id":"5b40db8e4f1c1b00278b4fd9","slug":"31530977166-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास की धारा में राफ्टिंग फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास की धारा में राफ्टिंग फिर शुरू
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। बरसाती मौसम को देखते हुए ब्यास नदी की धारा पर बंद की गई रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग को फिर से शुरू कर दिया है। जिला पर्यटन विभाग ने मौसम खुलने पर यह फैसला लिया। ऐसे में सैलानी 14 जुलाई तक साहसिक गतिविधियों को आनंद ले सकेंगे।
गत दिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पर्यटन विभाग ने जिला भर में साहसिक गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। हालांकि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक नियमित रूप से इन गतिविधियों को दो माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। करीब एक हफ्ते बाद फिर से शुरू हुई साहसिक गतिविधियों से राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग संचालकों ने राहत की सांस ली है। शनिवार से राफ्ट प्वाइंटों में रौनक आ गई और घाटी में पहुंचे रहे सैलानियों ने राफ्टिंग का खूब लुत्फ उठाया। जिला कुल्लू में रायसन, बबेली व पिरड़ी रिवर राफ्टिंग के मुख्य प्वाइंट हैं और इन स्थलों में करीब 200 राफ्टों का संचालन होता है। इससे सैकड़ों युवाओं को रोजगार जुड़ा है। जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने बताया कि मौसम खुल गया और ब्यास का जल स्तर सामान्य हो गया है। ऐसे में रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग को 14 जुलाई तक बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से राफ्ट की समय-समय पर चेकिंग की जाती है।