{"_id":"5af06c514f1c1b340a8b864f","slug":"31525705809-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की रिपोर्ट तलब
Updated Mon, 07 May 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग ने जिला के स्कूलों से इसकी रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों का खुलासा होगा। ऐसे में शिक्षकों पर अब गाज गिर सकती है। जिले में दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम कई सरकारी स्कूलों में बेहद खराब रहा है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों पर शिकंजा कसने जा रहा है।
गौरतलब है कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैंशर में दसवीं कक्षा में कुल 36 विद्यार्थी बैठे थे। जिसमें से महज एक ही विद्यार्थी पास हुआ है। वहीं 35 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए। इसके अलावा लगघाटी के हाई स्कूल भूमतीर में दसवीं कक्षा में कुल 14 विद्यार्थी बैठे थे जिसमें से एक ही विद्यार्थी पास हो पाया है। स्कूलों में रिजल्ट को लेकर अब शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट तलब की है। 12वीं व 10वीं कक्षा कक्षा के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट अब स्कूल मुखियाओं को शिक्षा उपनिदेशक को भेजनी होगी। रिपोर्ट आने पर खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों का खुलासा होगा। खराब रिजल्ट देने वाले अध्यापकों से विभाग द्वारा जवाब भी मांगा जाएगा। दसवीं कक्षा का खराब परीक्षा परिणाम रहने को लेकर अभिभावकों में भी रोष है।
वहीं इस संबंध में शिक्षा उपनिदेशक उच्च जगदीश ने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों की स्कूलों से रिपोर्ट तलब की गई है। स्कूलों से 12वीं और 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का पूरा ब्योरा मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खराब रिजल्ट देने वाले स्कूल मुखिया से जवाबतलब किया जाएगा।