फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अर्धसैनिकों को दिया जाए शहीद का दर्जा

अर्धसैनिकों को दिया जाए शहीद का दर्जा

Sat, 20 Jan 2018 04:29 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
अर्धसैनिकों को दिया जाए शहीद का दर्जा
अर्द्ध सैनिकों को दिया जाए शहीद का दर्जा
विज्ञापन

कुल्लू में भूतपूर्व अर्द्ध सैनिक संगठन की हुई बैठक
फरवरी में मुख्यमंत्री से मिलेंगे अर्द्धसैनिक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन के सदस्यों ने सरकार से अर्द्ध सैनिकों को हर जिले में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाए जाने और शहीद का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग उठाई है। संगठन की शनिवार को कुल्लू में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पैरामिल्ट्री के छह फोर्स के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

संगठन ने प्रस्ताव पारित किया कि फरवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ संगठन का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। हिमाचल सरकार के द्वारा अर्धसैनिक बलों को दी जाने वाली सुविधाओं को लागू करने का आग्रह किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार पिछले विधानसभा चुनाव में अर्धसैनिक बलों को एक्स सर्विस मैन की सुविधा देने का उल्लेख अपने विजन डॉक्यूमेंट में उल्लेख भी कर चुकी है। अर्द्ध सैनिकों के आश्रितों को नौकरी एवं दाखिले में आरक्षण दिया जाए। केंद्रीय सिविल रुल्स को बदलकर अलग से वेतन व पेंशन रूल्स अर्द्ध सैनिकों के लिए लागू किया जाए। इस दौरान लाहौल-स्पीति संगठन के अध्यक्ष आनंद कुमार, कौले राम, चंद्रमणी, नेसू राम, मदन लाल, जोग चंद, डुगलू राम, हीरा सिंह, रूप चंद, धर्म चंद, देवी चंद, टेक राम, गुलाब चंद, जय चंद, ज्ञालछन और अनंत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed