फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जालम स्पोर्ट्स क्लब ने किंजा किंग्स को हराया

जालम स्पोर्ट्स क्लब ने किंजा किंग्स को हराया

Thu, 18 Jan 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
जालम स्पोर्ट्स क्लब ने किंजा किंग्स को हराया
जालम स्पोर्ट्स क्लब ने किंजा किंग्स को हराया
विज्ञापन

ढालपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने किया। वीरवार को किंजा किंग्स और जालम स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। जालम स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जालम स्पोर्ट्स क्लब ने 19. 3 ओवर में 126 रन बनाए। जिसमें जगर नाथ ने 28 बॉल में 35 रन का योगदान दिया।

वहीं किंजा किंग्स के ज्ञान सिंह ने 4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट, अशोक ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंजा किंग्स ने मुकाबले को रोमांचक बनाते हुए कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में महज 121 रन ही बना सकी। किंग्स की तरफ से कुबेर दत्त ने 52 बाल में 48 रन का योगदान दिया। जालम स्पोर्ट्स के गेंदबाज फतेह चंद ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट और पप्पू ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed