{"_id":"5a43bcca4f1c1b1f168b585f","slug":"31514388682-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण
रथ मैदान में सैकड़ों लोगों ने बड़ी स्क्रीन में देखा समारोह
मार्कंडेय और गोविंद के शपथ लेने पर खूब बजीं तालियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का बुधवार को कुल्लू में सीधा प्रसारण किया गया। ढालपुर के ऐतिहासिक रथ मैदान में सुबह दस बजे शिमला के रिज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जिस पर सैकड़ों लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
मुख्यमंत्री जयराम, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और डॉ रामलाल मार्कंडेय के शपथ लेने पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। कुल्लू व मनाली विधानसभा से तीन बार जीत दर्ज करने वाले गोविंद ठाकुर के मंत्री बनने पर समर्थकों ने मिठाईयां बांटी। इससे पहले सुबह नौ बजे ही लोग ढालपुर के रथ मैदान में पहुंचना शुरू हो गए। विभाग द्वारा यहां पर लोगों के बैठने के लिए इंतजाम किया गया था। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के तौर पर जयराम के शपथ लेने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। चालक परिचालक महासंघ के अध्यक्ष तुले राम ने कहा कि गोविंद ठाकुर को जिला से मंत्री बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश की नई सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ हल करेगी।
वहीं ढालपुर में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आए रवि कुमार, देवेंद्र, कमलजीत सिंह, प्रभात शर्मा और चुन्नी लाल ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया गया है। यह नई सरकार की एक अच्छी पहल है। कुल्लू के गोविंद ठाकुर ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। भविष्य में शिमला में होने वाले बड़े समारोह के लिए इस तरह की पहल की जानी चाहिए।