फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ठाकुर सिंह व अंजली को बेस्ट विद्यार्थी का खिताब

ठाकुर सिंह व अंजली को बेस्ट विद्यार्थी का खिताब

Thu, 30 Nov 2017 06:14 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
ठाकुर सिंह व अंजली को बेस्ट विद्यार्थी का खिताब
ठाकुर सिंह व अंजली रहे सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
विज्ञापन

प्राइमरी और हाई स्कूल बनाला में मनाया वार्षिक समारोह
छात्राओं की कुल्लवी नाटी व डांस प्रस्तुति रही आकर्षक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज के प्राइमरी तथा हाई स्कूल बनाला का वार्षिक समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधक समिति बनाला के अध्यक्ष हवा सिंह रहे। उन्होंने स्कूली बच्चों को शिक्षा व खेलकूद में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का संदेश दिया। बाद में स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक हरीश चंद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों को रखा।

इस अवसर पर स्कूली की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर नाटी पेश की और वहीं लोक गीतों पर लोकनृत्य व डांस की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में सीसे स्कूल लगौटी के शास्त्री हेम लाल तथा उगम राम ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक स्तर पर छठी कक्षा की आदेश कुमारी, अमन ठाकुर तथा पंकज कुमार, सातवीं कक्षा की सपना देवी, योग राज तथा अंकित ठाकुर, आठवीं कक्षा के गुलशन कुमार, पुष्पा तथा सरोजनी देवी, नौवीं कक्षा की अंजली, ठाकुर सेन, सीमा देवी तथा करीना देवी, दसवीं कक्षा के नीरज कुमार, सपना दीपक तथा प्रियंका ने को पुरस्कृत किया गया। अंजली तथा ठाकुर सेन को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का इनाम दिया गया। आठवीं कक्षा के रेवती नंद को शत प्रतिशत हाजिरी और लीला प्रकाश को बेस्ट स्वयं सेवी के खिताब से नवाजा गया है। इस मौके पर मनोहर लाल, पूर्ण चंद, सेवा राम, वीरेंद्र सिंह, सीएचटी उत्तम राम, खेम राम, रामधन, पद्मी राम, लीलू देवी, ताबे राम, यमुना और संध्या देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed