{"_id":"5a1d6a054f1c1bee688be550","slug":"31511877125-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग मार्ग से निकाली एचआरटीसी की छह बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग मार्ग से निकाली एचआरटीसी की छह बसें
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने मंगलवार को रोहतांग मार्ग से तीन बसें निकालीं। पिछले कल भी एचआरटीसी ने तीन बसों को रोहतांग मार्ग से निकाला था। बसों को रोहतांग मार्ग से सुरक्षित निकल जाने के बाद लाहौल की जनता ने भी राहत की सांस ली है। घाटीवासियों ने बर्फबारी होने तक रोहतांग मार्ग से बस चलाए जाने की मांग की है।
लाहौल से कुल्लू के बीच प्रति सवारी एक हजार रुपये में लिया जा रहा है। घाटीवासी छेरिंग, तंजिन कारपा, सुरेश कुमार ने कहा कि बीआरओ के रोहतांग बहाल होने के बाद लाहौल जाने के लिए लोगों को भारी भरकम राशि अदा करनी पड़ रही है। जब रोहतांग मार्ग से बसें सुरक्षित निकाली जा सकती है। तो इस मार्ग पर बर्फबारी होने तक बसें भी चलाई जानी चाहिए। इधर एचआरटीसी केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी गौरी लाल भारती ने बताया कि रोहतांग मार्ग से छह बसों को निकाला गया है। अगर हाईकमान से बस संचालन के लिए आदेश होते हैं तो बसों को चलाया जा सकता है।