फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बेड होने पर भी भर्ती नहीं किए जाते मरीज

बेड होने पर भी भर्ती नहीं किए जाते मरीज

Mon, 21 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
बेड होने पर भी भर्ती नहीं किए जाते मरीज
नग्गर (कुल्लू)। पर्यटन के क्षेत्र में विश्व विख्यात ऊझी घाटी के वामतट में बसे नग्गर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। छह बेड वाले इस अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल में एक एक्सरे मशीन भी है लेकिन मशीन पुरानी होने से इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल का रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र की करीब दस हजार आबादी की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नग्गर में रोजाना दर्जनों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल मेें दो चिकित्सक तैनात हैं लेकिन फार्मासिस्ट के साथ यहां चौकीदार व सफाई कर्मचारी के पद सालों से रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल भवन के साथ चिकित्सकों के आवास की हालात भी खस्ता है। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जो सुविधा होनी चाहिए वह नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए मनाली और जिला अस्पताल कुल्लू जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध मेें क्षेत्रवासी जय चंद काइस्था, आरपी भल्ला, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र शर्मा, मेहर सिंह, कमलेश शर्मा तथा केहर सिंह के अनुसार नग्गर अस्पताल में इलाके की करीब दस हजार की आबादी आती है परंतु सुविधाओं के अभाव से मरीजों को निराश होकर कुल्लू जाना पड़ता है। हालांकि यहां खून टेस्ट की सुविधा है परंतु एनालाइजर नहीं होने से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल को अपग्रेड करने के साथ यहां चिकित्सकों, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में बीएमओ नग्गर डॉ पलजोर के अनुसार अस्पताल की वस्तुस्थिति को लेकर उनके द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है। अस्पताल में रिक्त पदों को भरने के अलावा अस्पताल भवन की मरम्मत को लेकर भी पत्राचार किया गया है।


अस्पताल की खस्ता हालत और यहां मरीजों को उचित सुविधा नहीं मिलने को लेकर पंचायत की ओर से कई बार स्वास्थ्य विभाग और सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को भी राहत मिलेगी। -सुषमा शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत नग्गर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed