{"_id":"596f8aa84f1c1b28378b4624","slug":"31500482216-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुशैणी में चट्टानों गिरने के कारण दो गाडिय़ां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुशैणी में चट्टानों गिरने के कारण दो गाडिय़ां क्षतिग्रस्त
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिभी/न्यूली (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में भारी बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। गुशैणी के पटियाउटी में खड़ी की दिल्ली के पर्यटकों की दो गाड़ियां पहाड़ी से चट्टानें गिरने से दब गई। गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
ग्राम पंचायत नोहांडा के पेखड़ी गांव के मेहर चंद और तिंदर गांव के सुखराम के मकान भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर, सैंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैंशर का शौचालय भी भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राउंड में लगाए गए डंगे में भी दरारें आ गई हैं। कई जगहों पर सड़कों की हालत भी बेहद खस्ता हो गई है।
दिल्ली से घूमने आए पर्यटक नितिन यादव, अतुल पोतेदार की गाड़ियां पटियाउटी में खड़ी की गई थीं। अचानक पहाड़ी से चट्टानेें गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से यह दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जयरमन श्रीनिवासन की कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई। इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बंजार एमएल भारद्वाज, पुलिस थाना बंजार के प्रभारी कर्म चंद राव अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए नुकसान की सूचना जिला प्रशासन को दी गई है। तहसीलदार पवन शर्मा ने कहा कि पेखड़ी और तिंदर गांव मे मेहर चंद और सुखराम के घर भारी बारिश से क्षति पहुंची है। हल्का पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के आदेश दे दिए हैं।