फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   304 posts of teachers are vacant in primary schools, parents worried

Kullu News: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 304 पद खाली, अभिभावक चिंतित

Tue, 21 May 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
304 posts of teachers are vacant in primary schools, parents worried
बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, शिक्षा विभाग पद भरने के लिए उठाए कदम
विज्ञापन

बंजार शिक्षा खंड में सबसे ज्यादा पद रिक्त, कई स्कूल खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी चल रही है। इस कारण नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में 304 जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है। सबसे अधिक शिक्षकों की कमी बंजार खंड में बताई जा रही है। जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया न होने से रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
नया सत्र-2024 शुरू होने से पहले जिले में करीब 250 जेबीटी के पद रिक्त चल रहे थे जो अब बढ़कर 300 के पार हो गए हैं। शिक्षकों के अभाव के कारण जिले के कई स्कूल एक शिक्षक के सहारे या फिर डेपुटेशन पर चल रहे हैं। खासकर जिले की बंजार घाटी के अति दुर्गम इलाकों के स्कूल खाली हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में खाली पदों की संख्या बढ़ने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर खासे चिंतित है।
विज्ञापन

रूप लाल, चमन लाल, मोहर सिंह, निका राम, बीर सिंह, शाम लाल, सागर चंद तथा मोहन लाल ने कहा कि एक समय कुल्लू जिले में जेबीटी के पद सरप्लस थे। एक स्कूल में तीन से चार शिक्षक हुआ करते थे। अब स्कूलों में शिक्षकों के अभाव से सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम होने लगी है। अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश करवाने के लिए मजबूर हैं। कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बनाए रखने तथा बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की तैनाती करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग को इस पर जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
आचार संहिता के कारण शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पा रही है। जून माह के बाद जेबीटी शिक्षकों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-सुरेंद्र शर्मा, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed