{"_id":"67b758fe094893ec300c208c","slug":"30-cm-snowfall-in-north-portal-of-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141667-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के नॉर्थ पोर्टल में 30 सेंटीमीटर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के नॉर्थ पोर्टल में 30 सेंटीमीटर हिमपात
Thu, 20 Feb 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में बर्फबारी के बीच पहुंचे पर्यटक।-संवाद
हिमखंड खिसकने के खतरे में देखते हुए सफर न करने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में वीरवार को भारी हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण लाहौल में चंद्रा, तोद और मायड़ घाटी के अधिकतर सड़क मार्ग बंद हो गए हैं।
बर्फबारी के बावजूद घाटी में बिजली आपूर्ति सुचारू है। शाम 4:00 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार लाहौल-स्पीति के केलांग में 12 सेंटीमीटर, दारचा और सिस्सू में 15 सेंटीमीटर, उदयपुर और काजा में 5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में लगभग 30 सेंटीमेंटर हिमपात होने की सूचना है। बर्फबारी के बाद अटल टनल होकर पर्यटक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। दोपहर तक टनल से होकर फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही जारी रही। शाम को सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि घाटी में बर्फबारी ने दोपहर बाद रफ्तार पकड़ी है। हिमखंड खिसकने की अंदेशा को देखते हुए लोगों को सफर न करने की सलाह दी गई है। पुलिस के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उधर, साउथ पोर्टल के आसपास फंसे कुछ पर्यटक वाहनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है।