फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   27 candidates from Kullu and Lahaul

कुल्लू और लाहौल के 27 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे मतदाता

Fri, 11 Nov 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
27 candidates from Kullu and Lahaul
कुल्लू से विधानसभा चुनावों के लिए ईवीएम और वीवीपैट लेकर रवाना होती महिला पोलिंग पार्टियां।-संवा - फोटो : Kullu
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले चुनावी रण में कूदे कुल्लू की चार और लाहौल-स्पीति के विधानसभा क्षेत्र के 27 प्रत्याशियों ने बुधवार को चुनाव-प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों ने वोटरों की चौखट पर जाकर स्थानीय बोली में अपने लिए समर्थन मांगा। कुल्लू जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 3,30, 423 और लाहौल-स्पीति में 24, 808 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें 1, 67, 071 पुरुष और 1,63,351 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदान से पहले पोलिंग बूथों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी, जो शाम 5:00 बजे तक चलती रहेगी। कुल्लू, आनी, बंजार और मनाली विधानसभा क्षेत्रों में कुल छह-छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि लाहौल-स्पीति से तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिले में छह मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। जबकि 49 मतदान केंद्र संवेदनशील है। 288 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी होगी।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 74,690 हैं। इनमें 37,458 पुरुष जबकि 37,232 महिलाएं हैं। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कुल 91,650 मतदाताओं में 46,345 पुरुष और 45,304 महिलाएं हैं। इसी तरह बंजार में कुल 75,354 मतदाताओं में से 38,167 पुरुष और 37,187 महिलाएं हैं। वहीं, आनी विधानसभा क्षेत्र में 45,101 पुरुष और 43, 628 महिलाओं सहित कुल 88, 729 मतदाता हैं। जिले में मतदान के लिए 568 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें मनाली में 111, कुल्लू में 157, बंजार में 155 और आनी में 145 बूथ स्थापित किए गए हैं। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए जिले में 2,272 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 328 अधिकारियों और कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनाली के नए भवन में, कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय ढालपुर में, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगलौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आठ मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी। मतदान को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस, होमगार्ड और अर्द्धसैनिक बलों के 1,560 जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed