फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   2.61 crore will be spent on the treatment and facilities of patients

Kullu News: मरीजों के उपचार और सुविधाओं पर खर्च होंगे 2.61 करोड़

Mon, 13 Mar 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
2.61 crore will be spent on the treatment and facilities of patients
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों के उपचार और विभिन्न सुविधाओं पर 2.61 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। साल 2023-24 में रोगी कल्याण समिति 66 लाख का अतिरिक्त बजट खर्च करेगी।
विज्ञापन

2022-23 में आरकेएस को 1.95 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली थी। यह बात उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की सालाना बैठक सोमवार को हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में बीपीएल रोगियों के लिए एक लाख, गरीब एपीएल परिवारों, कैंसर, क्षय रोग के मरीजों के निशुल्क उपचार, निर्धन मरीजों के डायलिसिस, दुर्घटना एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए तीन-तीन लाख का बजट पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आपातकालीन दुर्घटना, कैंसर और डायलिसिस की स्थिति में निशुल्क सीटी स्कैन सुविधा के लिए दस लाख, निर्धन मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए एक लाख का बजट रखा गया है।
इसके अलावा अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए 16 लाख, मशीनरी एवं अन्य उपकरणों की खरीद के लिए पांच लाख, एंबुलेंस सेवाओं के ईंधन और मरम्मत के लिए 33.81 लाख तथा डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए 40 लाख का बजटीय प्रावधान किया गया है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर पवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश, अधिशासी अभियंता विनय हाजरी, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव वीके मोदगिल, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी आदि उपस्थित रहे।

.....
छह कर्मचारियों का बढ़ा वेतन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोगी कल्याण समिति के तहत तैनात छह कर्मचारियों का वेतन बढ़ा है। इन कर्मचारियों के वेतन में 1,000 रुपये मासिक वृद्धि को मंजूरी दी गई। इसके अलावा उपायुक्त ने कर्मचारियों को ईपीएफ योजना के अंतर्गत लाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed