{"_id":"66dc5307dc0f142d47040a16","slug":"25-disabled-people-arrived-to-make-certificates-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130350-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पहुंचे 25 दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पहुंचे 25 दिव्यांग
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थित जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में शनिवार को मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगों की पात्रता की जांच की।
मेडिकल बोर्ड में जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों से 25 दिव्यांग शामिल हुए। 31 अगस्त को आयोजित मेडिकल बोर्ड में स्वास्थ्य खंड जरी, बंजार, नग्गर, आनी और निरमंड से 90 दिव्यांग पहुंचे थे।
दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए शनिवार को मेडिकल बोर्ड में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगता पात्रता की जांच की। दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि 25 दिव्यांगों का मेडिकल बोर्ड में पंजीकरण किया गया। मेडिकल बोर्ड में चयनित पात्र दिव्यांगों की फाइल शिमला भेजी जाएगी। संवाद