फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   235 boxes of liquor and 250 bags of cement recovered from a truck in Sarchu

Kullu News: सरचू में ट्रक से बरामद कीं शराब की 235 पेटियां और सीमेंट के 250 बैग

Fri, 11 Jul 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 11 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
235 boxes of liquor and 250 bags of cement recovered from a truck in Sarchu
लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने सर्चू चेक पोस्ट पर  अवैध शराब की 235 पेटियो की खेप बरामद की है।-संवाद
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, शराब के परिवहन का दस्तावेज नहीं दिखा पाया चालक
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में खुलासा, सीमेंट की आड़ में सूबे की सीमा से बाहर ले जाई जा रही थी शराब
मंडी जिले का चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त, पुलिस ने शराब और सीमेंट के बैग भी कब्जे में लिए

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला पुलिस ने मनाली-लेह मार्ग पर हिमाचल की सीमा सरचू में शराब की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस चेक पोस्ट सरचू पर एक ट्रक से पुलिस ने शराब की 235 पेटियां और सीमेंट के 250 बैग बरामद किए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक के साथ शराब और सीमेंट के बैग को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शराब को सीमेंट की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसका उद्देश्य राज्य की सीमा के पार वितरण करना था। पूछताछ में चालक की पहचान देवेंद्र (36) पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव बगा, डाॅ. सियांज, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नियमित गश्त और ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक (HP24E-2740) में अवैध रूप से शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। ट्रक मंडी से लेह की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना केलांग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक को सरचू के पास वीरवार शाम लगभग 7:30 बजे रोका। तलाशी के दौरान 235 पेटियां विदेशी शराब की बरामद की गईं। हर पेटी में 12 बोतलें थीं। कुल बोतलें 2820 बरामद हुईं। इसके साथ ही ट्रक से एसीसी कंपनी के सीमेंट के 250 बैग पाए गए।
चालक शराब के परिवहन संबंधी कोई परमिट और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक, शराब और सीमेंट को जब्त कर लिया है।

लाहौल-स्पीति पुलिस उप अधीक्षक रश्मि शर्मा ने कहा कि मनाली–लेह मार्ग जैसे संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी, गश्त एवं औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed