फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   22 sleepers of cedar recovered in Chharodnala, Police arrested two people in the case, the accused were taking them in the car in the dark of night

छरोड़नाला में देवदार के 22 स्लीपर किए बरामद

Tue, 24 Aug 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
22 sleepers of cedar recovered in Chharodnala, Police arrested two people in the case, the accused were taking them in the car in the dark of night
कुल्लू। भुंतर से करीब तीन किलोमीटर दूर भुंतर-मणिकर्ण सड़क के तहत आने वाले छरोड़नाला में पुलिस ने देवदार के 22 स्लीपर पकड़े हैं। आरोपी एक गाड़ी में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर स्लीपरों को भुंतर की तरफ ले जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलिस की एक टीम छरोड़नाला में नाके पर थी। इस दौरान रात करीब ढाई बजे मणिकर्ण की तरफ से एक वाहन को सामने से आते हुए देखा। जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी घबरा गए। जब पुलिस ने मालवाहक वाहन की तलाशी ली तो इसमें देवदार के 22 स्लीपर मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गौतम शर्मा निवासी बगियांदा, डाकघर जरी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू और सुनील निवासी बराधा, तहसील भुंतर, कुल्लू को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों देवदार के स्लीपरों को भुंतर की तरफ ले जाने की फिराक में थे। जहां पर इन्हें बेचा जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल तिलक राज कर रहे हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed