फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   21,800 cases settled in Lok Adalat

Kullu News: लोक अदालत में निपटाए 21,800 मामले

Sun, 13 Sep 2026 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
21,800 cases settled in Lok Adalat
कुल्लू। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के अध्यक्ष प्रकाश चंद राणा ने की।
विज्ञापन

लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन के 24,993 मामलों को रखा गया था। इसमें से 21,800 मामलों का निपटारा गया है। प्री-लिटिगेशन के लोक अदालत में कुल 898 मामले आए थे, जिनमें 57 मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 1,56,965 रुपये की राशि का सक्षम वादियों को उचित मुआवजा दिया गया। पोस्ट-लिटिगेशन के कुल 24,095 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए थे। इनमें 21,743 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 77,812,866 रुपये की राशि का मुआवजा सक्षम वादियों को दिया गया। लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed