फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Fri, 08 Mar 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/बंजार। जिला कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। अटल सदन में शुक्रवार को महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू हकीकत ढांडा, डीएसपी आशीष शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में जागृति ठाकुर को रिसर्च, आंचल ठाकुर को स्कीइंग, नैंसी शर्मा को किक बॉक्सिंग, महिमा ठाकुर को कबड्डी, कल्पना ठाकुर को पर्यावरण, खिला देवी और सरिता देवी को ग्रामीण विकास, सोमवती को स्वच्छता, इंदु भारद्वाज कविता, शोध, जिवाशा ठाकुर को विज्ञान, प्रिया, पूनमा, बीना देवी को पुलिस सेवा के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। आशा डोगरा, सृष्टि शर्मा, सरोवरा को पत्रकारिता, पूनम पराशर, लीला वर्मा, मीरा ठाकुर, कांता देवी, आशा ठाकुर, डॉ. कृष्णा कुमारी, केकती, रोमा, हीरा देवी, लीला, युवामणि शर्मा, हेत राम, वैष्णवी पराशर, निशा वर्मा, राधा ठाकुर, चांद कुमारी, मधुरवीणा को सम्मानित किया गया। उधर, पर्यटन नगरी मनाली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग ने राम बाग में महिला दिवस मनाया। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। जायका प्रोजेक्ट की निदेशक मीरा शर्मा, आईएफएस अधिकारी मीरा, कुल्लू कॉलेज प्रोफेसर रूपा ठाकुर, सीडीपीओ गजेंद्र ठाकुर ने अपने विचार रखे। इसके चलते आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में प्रियंका पहले, मधु दूसरे, रंगोली में मधु व दिशा पहले, गीतू वर्मा दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान मीरा शर्मा, डॉ. देचेन अंगमो, प्रदेश की महिला टैक्सी चालक रवीना ठाकुर, समाज सेविका पुष्पा तलवार, महिमा चौधरी, मधुबाला, रूपा ठाकुर, सिमरन वर्मा, शालिनी भारती, मुस्कान, सीमा को सम्मानित किया गया। उधर, बंजार में महिला दिवस पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के क्षेत्र में लतिशा, चांदनी, काजल को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम एमआर भारद्वाज, बीडीओ बंजार लोतम राम ठाकुर, बंजार भाजपा अध्यक्ष बलदेव महंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीना ठाकुर, बीडीसी सदस्य अनिता नेगी, गंगोत्री शर्मा, भाजपा महामंत्री जय सिंह ठाकुर, सचिव शेर सिंह ठाकुर, उपप्रधान जेडी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसएफआई कुल्लू, बंजार इकाई ने भी मनाया महिला दिवस
कुल्लू/बंजार। एसएफआई कुल्लू व बंजार की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाज में महिलाओं की स्थिति पर चिंतन किया गया। महिलाओं के हक के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय बक्शी, कैंपस अध्यक्ष निखिल, सचिव हितेश, ज्योति राणा, जबना, दिशा, सोनू, पंकज, कार्तिक, बनित, मनोज, एसएफआई बंजार इकाई सचिव दुले सिंह, लवली, पूजा, रक्षा, सुनीता, तेजेंद्र, देवेंद्र, मीर सिंह, भाग सिंह, धर्मेंद्र, रोनू, यज्ञ पाल, जितेंद्र, चुनी लाल, योगेश्वरी, मनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुट्टिको में महिला दिवस पर जयवंती को नवाजा
कुल्लू। भुट्टिको में भी महिला दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि जिप सदस्य प्रेमलता ठाकुर, सभा अध्यक्ष व पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने अपने विचार रखे। सभा की ओर से जयवंती ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्मला, निशू, शकुंतला, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed