फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   धारा स्कूल के मिड-डे मील रिकॉर्ड में खामियां

धारा स्कूल के मिड-डे मील रिकॉर्ड में खामियां

Thu, 20 Sep 2018 06:44 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
धारा स्कूल के मिड-डे मील रिकॉर्ड में खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी में प्राइमरी स्कूल धारा में मिड-डे मील रिकॉर्ड में खामियां पाई गई हैं। बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील का रजिस्टर ही अधूरा पाया गया। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने स्कूल की अध्यापिका को रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण विंग की दबिश से स्कूलों में हड़कंप मचा रहा।

विभाग के निरीक्षण विंग ने वीरवार को सेउगी व प्राइमरी स्कूल धारा का निरीक्षण किया। सबसे पहले सेउगी स्कूल में निरीक्षण में पाया कि स्कूल डेपुटेशन के सहारे चल रहा है। स्कूल में तैनात दोनों शिक्षकों को कुल्लू में लगाया गया है। डेपुटेशन पर चल रहे अध्यापक से स्कूल की पूरी जानकारी हासिल नहीं हो सकी। हालांकि स्कूल में बच्चों का शैक्षणिक स्तर अच्छा पाया गया। इसके बाद निरीक्षण विंग की टीम ने साथ लगते प्राइमरी स्कूल धारा का रुख किया। यह स्कूल भी एक टीचर के सहारे चल रहा, जबकि एक अध्यापक यहां डेपुटेशन पर भेजा गया है। निरीक्षण विंग ने पाया कि स्कूल में मिड-डे मील रिकॉर्ड अधूरा है। इसे अपडेट नहीं किया गया है। खामियों को दूर करने के अध्यापिका को निर्देश दिए गए। हालांकि बच्चों के शैक्षणिक स्तर को लेकर अधिकारी संतुष्ट रहे। गौर रहे कि बुधवार को भी निरीक्षण विंग ने खराहल घाटी के एक प्राइमरी स्कूल में दबिश दी थी। विभाग की एक के बाद एक छापामारी से स्कूल के अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग में निरीक्षण विंग उपनिदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि वीरवार को प्राइमरी स्कूल सेउगी और प्राइमरी स्कूल धारा का औचक निरीक्षण किया गया। धारा स्कूल का रिकॉर्ड अधूरा पाया गया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed