फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मूसलाधार बारिश से सेब तुड़ान रोका

मूसलाधार बारिश से सेब तुड़ान रोका

Tue, 04 Sep 2018 07:45 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से सेब तुड़ान रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली। जिला कुल्लू में दो दिन से भारी बारिश होने से नदी-नालों का जलस्तर उफान पर है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। जिले की ऊझी घाटी में बागवानों ने सेब का तुड़ान रोक दिया है।

मंडियों में सेब के दामों में आई गिरावट के चलते बागवान बारिश में किसी तरह का खतरा नहीं लेना चाहते हैं। जिले में सेब सीजन 50 फीसदी तक सिमट गया है। बागवान भुवनेश्वर दत्त शर्मा, जय चंद डोगरा, तेज राम वर्मा ने बताया कि एक ओर सेब का उत्पादन बहुत कम है तो वहीं मंडियों में सेब के रेट गिरने से बागवान चिंतित हैं। बागवानों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़कों के बंद होने का अधिक डर रहता है। स्थानीय मंडियों के साथ बागवानों को देश की मंडियों में सेब का उम्दा रेट नहीं मिल रहा है। लोकल मंडियों में रेट दिन प्रति दिन कम होते जा रहे हैं। भुंतर सब्जी मंडी में मंगलवार को सेब 45 रुपये प्रति किलो बिका है। पिछले हफ्ते सेब का भाव 50 से 55 रुपये प्रति किलो था। उधर, एचआरटीसी निगम ने अपने चालक-परिचालकों को जिले के एक दर्जन संवेदनशील रूटों पर बस का संचालन मौसम को भांपकर ही करने का कहा है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि घाटी में मौसम ने फिर से करवट बदली है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों व आमजन को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने जिला की सड़कों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों से आवाजाही करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed