{"_id":"5b4f64854f1c1b42748b5797","slug":"21531929733-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ागाड़ जिप वार्ड में दुष्यंत और बालक राम में सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ागाड़ जिप वार्ड में दुष्यंत और बालक राम में सीधी टक्कर
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10 खाड़ागाड़ में उपचुनाव में अब भाजपा समर्थित बालक राम और कांग्रेस समर्थित दुष्यंत के बीच सीधी चुनावी जंग होगी। नामांकन वापसी के दिन पांच में से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस पदाधिकारी टीसी महंत ने दुष्यंत के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है।
उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बालक राम ठाकुर भाजपा समर्थित पंचायत मोहनी, दुष्यंत ठाकुर कांग्रेस समर्थित पंचायत शिकारी घाट, उम्मीदवार तेजा ठाकुर पंचायत टील, टीसी महंत मोहनी पंचायत, कंढीधार पंचायत से मोती लाल चौहान ने नामांकन भरा था। नामांकन वापसी के आखिरी दिन तीन प्रत्याशियों टीसी महंत, मोती लाल चौहान, तेजा ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, एसडीएम बंजार एवं निर्वाचन अधिकारी एमआर भारद्वाज ने उक्त तीनों उम्मीदवारों के नाम वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि पांच में से तीन उम्मीवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। दो उम्मीदवार जिला परिषद उपचुनाव में भाग ले रहे हैं। उपचुनाव के लिए मतदान 29 जुलाई को होगा। मतगणना 30 जुलाई को होगी।