{"_id":"5b0c0cc64f1c1bfa6e8b4f4e","slug":"21527516358-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में जिंदौड़ और काईस ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में जिंदौड़ और काईस ने जीते मुकाबले
Updated Mon, 28 May 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/खराहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में अंडर-14 खंड कुल्लू -2 की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। खेलों का आगाज स्थानीय पंचायत गाहर की प्रधान कमला कोटिया ने किया। मुख्यातिथि का स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा और एसएमसी के सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष देवराज नेगी तथा अध्यापकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रधान ने स्पोर्ट्स झंडे को लहरा कर खेलों का श्रीगणेश किया। इस मौके पर गाहर पंचायत के पूर्व प्रधान ठाकर चंद कोटिया, एसएमसी के सलाहकार देवराज नेगी और सदस्यगण, स्कूल के डीपीई, पीटीआई और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। अध्यापक वेद भंडारी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रोग्राम में 35 स्कूल के पांच सौ विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। वीरवार को खेलों का समापन होगा। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मुख्यातिथि ने ऐच्छिक निधि से पांच हजार रुपये स्कूल को दिए और 12 डस्टबिन पंचायत की ओर स्कूल में लगाए जाएंगे। शौचालय के लिए धन मुहैया करवाया जाएगा। अंडर-14 खंड कुल्लू-2 बाल खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी प्रेम चंद नेगी ने बताया कि वॉलीबाल में राजकीय मिडिल स्कूल देउघरा, राजकीय उच्च विद्यालय दोहरी, सीसे स्कूल रायसन और भल्याणी ने जीत दर्ज की है। कबड्डी में पहले राउंड में राजकीय उच्च विद्यालय जिंदौड़, साईं स्टार स्कूल कुल्लू, सीसे स्कूल ढालपुर, सीसे स्कूल काईस और राजकीय उच्च पाठशाला फलाण विजेता रहे। खोखो में भुंतर, खराहल और साईं स्टार कुल्लू ने अपने मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन