फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घर में छंटाई के बाद ही करें कूड़े का निष्पादन: अक्षय सूद

घर में छंटाई के बाद ही करें कूड़े का निष्पादन: अक्षय सूद

Wed, 18 Apr 2018 06:07 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
घर में छंटाई के बाद ही करें कूड़े का निष्पादन: अक्षय सूद
घर में छंटाई के बाद ही करें
विज्ञापन

कूड़े का निष्पादन : एडीएम
स्वच्छ भारत पर्व के तहत बड़ा भुईन में छेड़ा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर/कुल्लू। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बुधवार को कुल्लू जिला में स्वच्छ भारत पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने ग्राम पंचायत बड़ा भुईन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया, जिसमें एडीएम अक्षय सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि केवल शौचालय निर्माण से ही संपूर्ण स्वच्छता हासिल नहीं की जा सकती है। हमें अपने आम जनजीवन, दिनचर्या और आदत में ही ठोस व तरल कचरे को घर में छंटाई के बाद ही निष्पादन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डॉ. जीसी बैंस ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला की सभी 204 ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए 32 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई गई है। 105 ग्राम पंचायतों में यह परियोजना आरंभ कर दी गई है, अगले चरण में जिला की अन्य पंचायतों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। समारोह के दौरान जिला कल्याण अधिकारी समीर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक इंद्र देव, पंचायत प्रधान उषा ठाकुर, पूर्व प्रधान किरण देवी और कृष्णा देवी ने भी स्वच्छता पर अपने विचार रखे। महिला मंडल रूआड़ू, महिला स्वयं सहायता समूह जिया, बड़ा भुईंन अन्य महिला संगठनों की कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बीडीओ चेतराम, पंचायत उपप्रधान छपे राम और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed