फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ोहतांग दर्रा होकर अभी नहीं चलेंगी निगम की बसें

ोहतांग दर्रा होकर अभी नहीं चलेंगी निगम की बसें

Sat, 14 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ोहतांग दर्रा होकर अभी नहीं चलेंगी निगम की बसें
रोहतांग दर्रा होकर अभी
विज्ञापन

नहीं चलेंगी निगम की बसें
परिवहन निगम के आरएम ने लिया सड़क का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। ताजा बर्फबारी से बंद हुए रोहतांग दर्रा से होकर बस सेवा शुरू करने को लेकर एचआरटीसी केलांग ने कमर कस ली है। इसी को लेकर शनिवार को परिवहन निगम की टीम ने रोहतांग दर्रा से गुजरने वाली सड़क का जायजा लिया है।
हालांकि बीआरओ के अतिरिक्त महा निदेशक ब्रिगेडियर मोहन लाल ने नौ अप्रैल को रोहतांग दर्रा का दौरा करने के बाद कुल्लू से केलांग और केलांग से कुल्लू के लिए बस चलाने की अनुमति दी थी। परंतु 11 अप्रैल को रोहतांग दर्रा पर बर्फ बारी होने से दर्रा फिर से यातायात के लिए बंद हो गया था। इस दिन कुल्लू से रोहतांग दर्रा होते हुए बस भेजी गई थी परंतु बर्फबारी के चलते मनाली से ही बस वापस हो गई। वहीं अब बीआरओ ने 13 अप्रैल को 72 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोहतांग दर्रा को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद की अगुवाई में टीम ने रोहतांग क्षेत्र जाकर सड़क का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क काफी तंग है और भारी वाहनों के पास के लिए जगह नहीं होने से बस सेवा बहाल करने में कुछ दिनों का और समय लगेगा। बीआरओ द्वारा वाहनों के लिए पासिंग प्वाइंट बनाने के बाद ही कुल्लू से लाहौल के बीच बसें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed