{"_id":"5aca1f0d4f1c1b596b8b466f","slug":"21523195661-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों का अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें स्वागत:रमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों का अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें स्वागत:रमन
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों का अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें स्वागत : रमन
अभद्र व्यवहार करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
विभिन्न संगठनों के साथ बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन शुरू होने से पूर्व रविवार को एसडीएम ने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मनाली रमन घरसिंगी ने कहा कि घाटी में आने वाले सैलानियों का स्वागत अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें। सैलानियों से किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार पर्यटन नगरी की छवि को धूमिल करता है। सैलानियों से अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सैलानियों के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार और घटनाएं चिंता का विषय है। भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। कुल्लू में आए सैलानी मनाली की अच्छी छवि लेकर जाएं न कि मनाली की खराब छवि लेकर। भविष्य में अगर सैलानियों के साथ अभद्र व्यवहार होता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उपायुक्त द्वारा हाल ही में हुई बैठक में कहा गया कि रोहतांग पास, गुलाबा, सोलंग नाला, कोठी, मनाली, नग्गर, भुंतर एयरपोर्ट तथा अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों का स्वागत किया जाएगा। स्वागत में गुलाब और अन्य वस्तुएं उपहार में दी जाएंगी। सैलानी कुल्लू की संस्कृति से परिचित हों, इसके लिए हर सप्ताह मनाली की मनु रंगशाला में हर सप्ताह कुल्लवी संस्कृति से परिचित करवाया जाएगा। इस दौरान डीएसपी मनाली शेर सिंह, हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राजकुमार डोगरा आदि मौजूद रहे।