फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.13 करोड़ से बनेगा काईस में डबललेन पुल

1.13 करोड़ से बनेगा काईस में डबललेन पुल

Sat, 13 Jan 2018 06:37 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
1.13 करोड़ से बनेगा काईस में डबललेन पुल
1.13 करोड़ से बनेगा काइस में डबललेन पुल
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से मिलेगी पर्यटकों और लोगों को राहत
वामतट के लोग पुल निर्माण से होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट राज्य सड़क काईस नाला पर एक करोड़ 13 लाख से डबललेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। बताया जा रहा है बार-बार पुराने पुल की प्लेटें टूट जाने से आए दिन यातायात अवरुद्ध हो जाता था। वहीं, ट्रैफिक जाम के कारण लोगों और सैलानियों को कुल्लू-मनाली आते-जाते समय जूझना पड़ता है। लिहाजा, लोक निर्माण विभाग ने नए पुल बनाने का खाका तैयार कर लिया है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुल का कार्य एक सप्ताह के बाद आरंभ किया जाएगा। इसके लिए तमाम कागजी औपचारिकता पूर्ण कर दी है। घाटी के प्रताप पठानिया, काईस पंचायत के पूर्व उपप्रधान मोहर सिंह ठाकुर, जय चंद, विजय पठानिया, कराडसू पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी, कमल, होतम और चमन आदि का कहना है कि डबल लेन पुल बनने से वामतट के हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी के अनुसार पुराने पुल की प्लेटें बार-बार टूटने के कारण यातायात में दुविधा हो जाती थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए पुल निर्माण से हजारों बागवानों और किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तक ले जाने में सहूलियत होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केके शर्मा ने बताया कि नया पुल एक करोड़ 13 लाख की लागत से बनेगा। इसके टेंडर भी हो चुके हैं और एक सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed