{"_id":"5a43bcd04f1c1b96368b7049","slug":"21514388688-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने 21.50 बीघा वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने 21.50 बीघा वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
forest fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हाईकोर्ट के पांच बीघा से अवैध कब्जों को हटाने के सख्त आदेश पर वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को वन विभाग ने कशेरी मुहाल के तहत आने वाले न्यालंग में 13.50 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा छुड़वाया। वन विभाग ने काईस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोयल में भी 8.02 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। दोनों जगह कार्रवाई के दौरान सेब पौधों की प्रूनिंग भी की गई। वन विभाग इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को वन विभाग की टीम आरओ पतलीकूहल कुबेर पाल की अगुवाई राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ टीम कशेरी शेगली मुहाल के अंतर्गत आने वाले न्यालंग पहुंची। जहां पर वन भूमि पर किए गए 13.50 बीघा अवैध को छुड़वाया गया। इसमें सेब के 270 पौधों की प्रूनिंग भी की गई।
इस दौरान वन विभाग के बीओ दीप शर्मा, कानूनगो हुकम चंद, पटवारी सुरेश कुमार और वन रक्षक केहर सिंह भी मौजूद रहे। कब्जा छुड़वाने के लिए टीम अंधेरा होने तक सेब के बगीचे में डटी रही। इसी के साथ विभाग की एक अन्य टीम ने काईस क्षेत्र के सोयल में 8.02 वन भूमि से अवैध कब्जा छुड़वाया गया। इस दौरान सेब के 120 पेड़ों की प्रूनिंग भी की गई। इससे पहले मंगलवार को 3.50 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया था। गौर रहे कि अब तक वन विभाग के द्वारा कई क्षेत्रों में अवैध कब्जों को खाली करवाया गया है। आरओ पतलीकूहल कुबेर पाल ने कहा कि विभाग द्वारा अवैध कब्जे हटाने की मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है। वीरवार को विभाग की मुहिम जारी रहेगी।