फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   उझी घाटी में घटा तापमान जमने लगीं पानी की पाइपें

उझी घाटी में घटा तापमान जमने लगीं पानी की पाइपें

Fri, 17 Nov 2017 07:21 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
उझी घाटी में घटा तापमान जमने लगीं पानी की पाइपें
snowfall - फोटो : amarujala
मनाली/पतलीकूहल। उझी घाटी में सर्दियों का मौसम आते ही पानी की पाइपें जमने लगी हैं। जिससे लोगों को पेयजल समेत अन्य कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उझी घाटी के सोलंग, पलचान, कोठी, मझाच, काइन, जाणा और माटीकोछड में यह समस्या जाता विकराल रूप धारण करने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामचंद, पैने राम, राजेंद्र, करण सिंह, सोमनाथ, पवन, चांदस्वरूप, कमल नारायण, चंदन और पेमा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। खासकर पिछले दो दिनों से सुबह शाम कड़ी की सर्दी पड़ रही है। तापमान दहाई में पहुंच गया है। रात के समय तो पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। परिणाम स्वरूप पानी की पाइपें जमने लगी हैं। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित होने लगी है। सुबह होते ही पानी के नल सूख जाते हैं। लिहाजा पानी की आपूर्ति शुरू होने को दोपहर का इंतजार करना पड़ रहा है। किचन तक में रखा पानी बर्फ में तबदील हो रहा है। पेयजल आपूर्ति विभाग के एसडीओ योगश का कहना है कि पानी की आपूर्ति जारी रखने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed