{"_id":"62d056df31e7a81ec2184d64","slug":"21-people-infected-in-kullu-17-defeated-corona-kullu-news-sml415241195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 21 लोग संक्रमित, 17 ने हराया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 21 लोग संक्रमित, 17 ने हराया कोरोना
विज्ञापन
कुल्लू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भरने में जुटा स्वास्थ्य कर्मी।-संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोग सहम गए हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं, जबकि 17 लोगों ने संक्रमण को हराया है। स्वास्थ्य विभाग ने 174 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें 21 लोग पॉजिटिव आए हैं।
अब जिले में सक्रिय मामले 128 हैं। बता दें कि संक्रमण के मामले कम होने के बजाय प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लोग भी कोरोना के प्रति लापरवाह हो गए हैं। वहीं, लोग भी कोरोना बचाव की खुराक लगवाने में आगे नहीं आ रहे हैं।
इससे संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण और सैंपल लेने के अभियान जारी है, लेकिन रोजाना मामलों में बढ़ोतरी होने से प्रशासन भी चिंता में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कोरोना के 21 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा विभाग की सैंपलिंग जारी है। इसमें लोग सैंपल देने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी सामान्य है, बावजूद एहतियात बरतना सभी के लिए जरूरी है।