फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20.27 crore rupees will be spent on the development of Kullu city: Gopal Mahant

कुल्लू शहर के विकास पर खर्च होंगे 20ं.27 करोड़ रुपये : गोपाल महंत

Wed, 06 Aug 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Aug 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
20.27 crore rupees will be spent on the development of Kullu city: Gopal Mahant
कुल्लू शहर का 20 करोड़ से होगा विकास।-संवाद
कुल्लू। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों पर 20 करोड़ 26 लाख 96 हजार रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर नगर परिषद कुल्लू ने बैठक कर सालाना बजट पारित किया है। नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बैठक के बताया कि शहर में विकास कार्याें के लिए हाउस ने बजट पास किया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार नगर परिषद ने 17 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट पास किया था लेकिन इस बार तीन करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी करते हुए यह बजट 20 करोड़ रुपये से पार पहुंचा है। इससे शहर के तमाम विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। हर वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाउस में कुल्लू शहर में डंप कचरे को एक साथ उठाने के लिए भी बजट पास किया है। अब शहर के कचरे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में 50 ट्रक से अधिक सूखा कचरा जमा हो चुका है जिसके लिए विशेष तौर पर बजट का प्रावधान किया गया है और ट्रकों के माध्यम से इसे कुछ दिनों के भीतर ही हटा दिया जाएगा। आने वाले समय में सूखे कचरे का नियमित रूप से निष्पादन हो सके, इसके लिए श्रेडर मशीन दो दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी ताकि कचरा डंप होने की नौबत न आए। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि कुल्लू शहर के गीले कचरे के निष्पादन के लिए बायो वेस्ट प्लांट स्थापित किया जाएगा जिसके लिए जमीन उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन


बारिश से हुआ नुकसान
गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि शहर में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में मलबा और पानी घुसा है। गलियों और निकास नालियों में भी कई जगह नुकसान हुआ है। खासकर लंकाबेकर, गांधीनगर और सुल्तानपुर क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, पार्षद आशा महंत, कुब्जा ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, राजकुमार, राजेश ठाकुर, शालिनी राय, उमा पाल, अमीना राज गौड़, अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed