फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर हिमखंड का खतरा

नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर हिमखंड का खतरा

Sun, 07 Apr 2019 10:03 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर हिमखंड का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/कोकसर। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर हिमखंड गिरने के डर से बीआरओ ने फिलहाल बर्फ हटाने का कार्य रोक दिया है। सासे की टीम सोमवार को रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल का दौरा करेगी और हालात का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट बीआरओ को सौंपेगी। इसके बाद ही बीआरओ अगली कार्रवाई शुरू करेगा।

रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में गिर रहे हिमखंड को देखते हुए बीआरओ ने कार्य शुरू नहीं किया है।
   पिछले साल टनल केे मुहाने पर हिमखंड गिरने से बीआरओ का एक जवान भी घायल हो गया था। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्राचार कर रोहतांग सुरंग लोगों के लिए खुलवाने की बात कही है। घाटी के अधिकतर मतदाता कुल्लू व मनाली में रहते हैं। दोरजे, अमर, टशी और रमेश ने बताया रोहतांग सुरंग से आवाजाही नहीं हुई तो मतदान प्रतिशतता घट सकती है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने बताया घाटी कि अंदरूनी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है। बीआरओ रोहतांग टनल परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एनएम चंद्रराणा ने कहा कि सोमवार को सासे की टीम सुरंग के नॉर्थ पोर्टल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट बीआरओ को देगी। रिपोर्ट सकारात्मक रही तो बीआरओ नॉर्थ पोर्टल में बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed