फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांगी के साच के लिए करवाएं उड़ान

पांगी के साच के लिए करवाएं उड़ान

Tue, 26 Feb 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
पांगी के साच के लिए करवाएं उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र पांगी के साच हेलीपैड के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान की मांग की है। इसको लेकर साच पंचायत की प्रधान हिलो देवी ने डीसी कुल्लू से गुहार लगाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी मांगपत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

कहा कि साच हेलीपैड पांगी क्षेत्र की 16 पंचायतों के लोगों को सेवा प्रदान करता है और 2003 से निरंतर हेलीकॉप्टर की उड़ानें हो रही हैं। कहा कि इस साल इस हेलीपैड के लिए एक भी उड़ान नहीं हुई है। ऐसे में यहां कई मरीज, कर्मचारी, विद्यार्थी और जरूरतमंद लोग फंसे हुए हैं। कहा कि हेलीकॉप्टर के पायलट ने साच में लैंडिंग और उड़ान भरने में कठिनाई होने का जिक्र किया है। प्रधान ने कहा कि साच के लिए 15 सालों से लगातार उड़ानें होती रही। ऐसे में अब हेलीकॉप्टर लैंड क्यों नहीं कर पा रहा है। पंचायत प्रधान ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की है कि अगर साच के लिए उड़ान नहीं होती है तो इसके बदले अजोग और किलाड़ के लिए उड़ान करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed