फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम करें शामिल

घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम करें शामिल

Tue, 26 Feb 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम करें शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पहली जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं के नाम एक हफ्ते के भीतर मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर तक जाएं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने ये निर्देश दिए।

लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक प्रबंधों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके दस हजार से अधिक युवाओं के नाम अभी मतदाता सूचियों में शामिल किए जाने शेष हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे युवा हैं, जो जिला से बाहर काम कर रहे हैं या पढ़ रहे हैं। यूनुस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 544 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, मोबाइल नेटवर्क, विकलांगों के लिए रैंप व अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और ये कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे होने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 544 बीएलओ के अलावा लगभग ढाई हजार मतदान कर्मचारियों, 1000 रिजर्व, 100 माइक्रो आब्जर्वर, 55 सेक्टर अधिकारी, 12 सेक्टर मेजिस्ट्रेट और अन्य स्टाफ के अलावा सुरक्षा कर्मचारियों की आवश्यकता रहेगी। इसके लिए सभी विभागों से अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। सभी विभाग यह डाटा अतिशीघ्र निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवा दें। जिला के प्रत्येक विस क्षेत्र के दो-दो मतदान केंद्रों पर केवल महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की ही नियुक्ति रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का कोई भी मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्वाचन प्रबंधों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार चुन्नी लाल ठाकुर ने इन मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस अवसर पर एडीएम अक्षय सूद, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, आरटीओ भुवन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी राजेश भंडारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed