{"_id":"5c45cac2bdec22270f4fbea3","slug":"201548077762-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के 20 रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के 20 रूट प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की पहाड़ियों और लाहौल घाटी में बर्फबारी और बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। मनाली के साथ जिला के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। घाटी में बढ़ी शीत लहर से सैर सपाटे को मनाली आए पर्यटकों को मजा भी किरकिरा होने लगा है।
एचआरटीसी कुल्लू के करीब 20 रूट प्रभावित हो गए हैं। बस चालकों-परिचालकों को यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित जगहों तक जाने को कहा गया है। रोहतांग, मढ़ी, कोकसर समेत पूरी लाहौल घाटी में रविवार रात से बर्फबारी का दौर जारी रहा और वादियां फिर से लकदक हो गई है। रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर ताजा हिमपात होने की सूचना है। जिला मुख्यालय केलांग में 15 सेंटीमीटर, कोकसर व मढ़ी में 35 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जिला के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी से निचले इलाकों में शीत लहर काफी तेज हो गई है। बर्फबारी और बारिश से किसानों-बागवानों की भी बांछे खिल गई हैं। खासकर सेब उत्पादकों को आने वाले सीजन में अच्छी फसल होने की उम्मीद है। मौसम की हलचल से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि अलर्ट के चलते प्रशासन ने पर्यटकों को संवेदनशील प्वाइंटों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट है।