फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गणित विषय में कमजोर विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

गणित विषय में कमजोर विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Wed, 26 Dec 2018 09:55 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
गणित विषय में कमजोर विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
कुल्लू। शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति कुल्लू द्वारा शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को दस दिनों तक नि:शुल्क कोचिंग व अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थी अपना पंजीकरण 31 दिसंबर तक टीचर होम में करवा सकते हैं। चार जनवरी से नवोदय परीक्षा की कोचिंग राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर विंग ढालपुर कुल्लू में 11 बजे से 2 बजे के बीच होगी। गत वर्ष भी समिति ने कुल्लू में नवोदय परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग दी थी।इस वर्ष भी कुल्लू के अध्यापकों ने इसे जारी रखने का निर्णय लिया है। टीचर होम कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि दसवीं कक्षा के गणित विषय में कमजोर विद्यार्थियों के लिए गणित की कक्षाओं का भी नि:शुल्क आयोजन होगा। इन विद्यार्थियों को 15 दिनों का विशेष कोर्स करवाया जाएगा। जिससे इनको मार्च 2019 की वार्षिक परीक्षा पास करने में सहायता मिलेगी। इनकी कक्षाएं तीन जनवरी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक ढालपुर कुल्लू में लगेगी। इनका समय भी 11 से 2 बजे के बीच रहेगा। अभिभावक कृपया इनका पंजीकरण व 31 दिसंबर से पहले टीचर होम में करवा लें। यह सारा कार्य सरकारी स्कूल के अध्यापकों द्वारा नि:शुल्क करवाया जाएगा। अध्यापन कार्य में टीजीटी कुलदीप कुमार, प्रवक्ता बहादुर सिंह, जीत राम, सुनील शर्मा, रामपाल, विरेंद्र, विनोद, स्वरूप, ओम प्रकाश, विवेक चौधरी, आदि अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों ने इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed