फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   4-9-14 तथा संशोधित ग्रेड पे विसंगतियों को दूर करे सरकार

4-9-14 तथा संशोधित ग्रेड पे विसंगतियों को दूर करे सरकार

Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
4-9-14 तथा संशोधित ग्रेड पे विसंगतियों को दूर करे सरकार
संशोधित ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर करे सरकार
विज्ञापन

यशपाल शर्मा को चुना अध्यापक संघ कुल्लू का अध्यक्ष
कुल्लू में हुई राजकीय अध्यापक संघ की आम सभा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कुल्लू की आम सभा रविवार को बचत भवन में हुई। सभा की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने की। आम सभा में जिला अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से महासचिव यशपाल शर्मा को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया। संदीप मित्तल को जिला महासचिव बनाया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति पर संशोधित ग्रेड के लिए दो वर्ष की शर्त को हटाया जाए। 4-9-14 और संशोधित ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर किया जाए। शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देना, प्री प्राइमरी कक्षाओं में नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापकों की तैनाती, डीपीई को प्रवक्ता पदनाम देना, 300 से अधिक अर्जित अवकाश खाते में जमा करवाना, 236 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मुख्याध्यापकों के पदों को सृजित करना आदि मांगों को जल्द पूरा किया। साथ ही पैट की पदोन्नति के लिए पांच वर्ष कंप्यूटर अध्यापन अनुभव की शर्त को हटाना और छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को केंद्र के सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर भत्तों सहित अमल में लाया जाए। अन्यथा अध्यापकों को सरकार के खिलाफ अपने हकों के लिए आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। आम सभा में प्रदेश महामंत्री नरेश महाजन, प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं जिला मंडी अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, जिला महासचिव यशपाल शर्मा, जिला वित्त सचिव बहादुर सिंह वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल हांडा, जिला प्रमुख प्रेस सचिव सुनील शर्मा, जिला पैटर्न प्रेम ठाकुर, अमर चंद कटोच, जिला कार्यकारिणी सदस्य जीत राम, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रेम चंद, सुनील कुमार, गोविंद ठाकुर, वीर बहादुर, प्रदेश संयुक्त सचिव कुलदीप शर्मा, राज्य लेखा परीक्षक संतोष गुलेरिया, महिला विंग की राज्य उपाध्यक्ष मीना शर्मा, सदस्य शिवानी शर्मा, सविता शर्मा, विद्या कुमारी, नग्गर खंड अध्यक्ष मनीष भारद्वाज, कुल्लू-1 के संदीप मित्तल, कुल्लू-2 के राजेश ठाकुर, बंजार के देवराज नेगी, आनी के शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed