{"_id":"5b9ffd87867a557ec074b6cc","slug":"201537211783-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के बाद अखंड रामायण का पाठ हुआ आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के बाद अखंड रामायण का पाठ हुआ आरंभ
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। फाजलपुर कोसी घाट पर रविवार की देर शाम अखंड रामायण पाठ हवन-पूजन के साथ आरंभ हुआ। मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष ने हवन-पूजन में पहुंच कर आहुति देकर पूजा-अर्चना की।
तहसील क्षेत्र के गांव फाजलपुर के कोसी घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार की देर शाम अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। रामायण पाठ प्रारंभ होने से पूर्व हवन पूजन हुआ जिसमें पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष मसवासी हरि ओम मौर्य ने हवन में आहुति दी। हवन की समाप्ति के बाद कोसी माता, कौशल्या माता के जयकारों से कोसी घाट गुंजायमान हो उठा। इस दौरान वरुण जैन, अर्जुन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मोहन कुमार, चुन्नी लाल, महेंद्र मौर्य, शांति, नंद किशोर समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजक वीर दास निर्वाण ने बताया कि मंगलवार को रामायण पाठ की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।