फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मॉडल प्रदर्शनी में छाया सीसे स्कूल पनगां

मॉडल प्रदर्शनी में छाया सीसे स्कूल पनगां

Fri, 07 Sep 2018 07:33 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
मॉडल प्रदर्शनी में छाया सीसे स्कूल पनगां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं में 26वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हुआ। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलभूषण अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मॉडल प्रदर्शनी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल पनगां का मुनीश भारद्वाज, डीएवी मनाली की अनुष्का ठाकुर तथा मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल की प्रियांशु पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी मनाली, जूनियर ग्रामीण में सीनियर सेकेंडरी स्कूल फोजल तथा सीनियर ग्रामीण में एचसीपीएस मनाली स्कूल विजेता बने। क्रे टेविटि कॉर्नर के जूनियर ग्रामीण में हर्ष, साहिल व टिकम राम तथा शहरी में प्रीति, सीनियर ग्रामीण में युक्ता, राधे गर्ग व सिमरन सेन तथा शहरी में पल्लवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में नंदिनी अवस्थी, अर्जुन धीमान व अभिषेक ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैथेमेटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में डीपीएस मनाली का चारु राठी, डीएवी मनाली की रिद्धिमा भारद्वाज व मिडल स्कूल शलीण की रितिका तथा सीनियर वर्ग में दीपांश, राहुल व आर्यन तथा सीनियर सेकेंडरी में विशाल नेगी, अजय ठाकुर व दीपांशु क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक जुही चड्ढा ने कहा कि ब्लॉक स्तर के विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा में 24 से 26 सितंबर तक आयोजन होगा। तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में नग्गर ब्लॉक के 39 स्कूलों से 250 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने कार्यक्रम का समापन किया। कहा कि आज मानव जिस गति से विकास कर रहा है, वह सब विज्ञान की देन है। प्रत्येक व्यक्ति को विज्ञान की संपूर्ण जानकारी होने के साथ-साथ इसके प्रति गहन चिंतन की भी आवश्यकता है। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर, विज्ञान पर्यवेक्षक जुही चड्ढा, राहुल शासनी, विनोद कुमार, विवेक, सुभाष व जगरनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed