{"_id":"5b7c08a442c79246615441de","slug":"201534855332-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला लाड़ी उझी री जेचिए पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला लाड़ी उझी री जेचिए पर मचाया धमाल
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
मेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। जिला मुख्यालय के साथ लगते न्योली गांव में जुआणी महादेव का श्रावण मेला संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह के सुकनिया इंटरप्राइजेज के एमडी राकेश उपाध्याय बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुए। सांस्कृतिक संध्या में भाजपा कुल्लू मंडल के सचिव खीमी राम केबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
देवता के सौह में लोगों ने कुल्लवी नाटी डाली। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपक जंदेवा ने कला लाड़ी उझी री जेचिए पर खूब धमाल मचाया। उन्होंने कई बेहतरीन गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। मिस पूजा ने भी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले में पहुंचे गौरी देवता बैची, गौरी देवता बारी और बडोगी देवता ने जुआणी महादेव संग मेले में देव परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान गूरों और देवलु ने देव नृत्य भी किया। कारदार देवता ओम प्रकाश महंत ने बताया कि गौरी देवता बैची सुबह ठाकर महाराज के मंदिर ग्राहण गए। यहां पर ठाकर महाराज से मिलन हुआ। सांयकाल देवता न्योली मंदिर लौटे। उन्होंने कहा कि बुधवार को देवताओं के सम्मान में देव भोज का आयोजन भी महादेव के मंदिर स्थित न्योली में होगा।
महादेव युवा मंडल न्योली बना वॉलीबाल चैंपियन
मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। महादेव युवा मंडल न्योली ने वॉलीबाल के फाइनल मैच में सुंदरनगर टीम को पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत ने कहा कि विजेता टीम को मुख्यातिथि ने इनाम देकर पुरस्कृत किया। प्रथम रहने वाली टीम को 11 हजार और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को सात हजार का इनाम दिया गया।