{"_id":"5b180fd24f1c1bda6e8b695e","slug":"201528303570-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पाइपलाइन से नलों तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पाइपलाइन से नलों तक नहीं पहुंच रहा पानी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पाइपलाइन, नलों तक नहीं पहुंच रहा पानी
पलाहच पंचायत में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पेयजल
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच में लोगों को पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल स्रोत में पानी कम कम मात्रा होने का बहाना बनाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत पलाहच की प्रधान फूला देवी नेगी, उपप्रधान तेज प्रताप, धर्म चंद, लता देवी, तेजा सिंह, भीमा देवी, निधि सिंह, नोक सिंह और रामदेव के अनुसार पानी के स्रोत में पानी है लेकिन वर्ष 1967 और 1968 में बिछाए गए पानी की पाइप अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगहों पर पाइप लाइन जमीन से बाहर होने से शरारती तत्वों ने लाइन को कई जगहों से तोड़ दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से पानी के स्टोर टैंक का कार्य भी अधूरा पड़ा है जिससे पानी का भंडारण नहीं होता है। ऐसे में ग्रामीणों मीलो दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।
प्रधान फूला देवी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले पंचायत की ओर से विभाग को पुरानी पाइप लाइन को बदलने का प्रस्ताव भी सौंपा गया है। बावजूद लाइन को नहीं बदला गया है। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता बंजार मंडल बीबी गोयल का कहना है कि कुछ दिनों में टैंक निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। जेई को टूटी हुई लाइन की जांच करने को कहा गया है।