{"_id":"5b0c0cd84f1c1b9d6e8b5081","slug":"201527516376-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में चनौन स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में चनौन स्कूल ने मारी बाजी
Updated Mon, 28 May 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
जिभी स्कूल में अंडर-़14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभांरभ मौके पर भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिभी में अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलों का आगाज हो गया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। प्रतियोगिता में 48 स्कूलों के 621 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों का खेलों में भाग भी लेना जरूरी है। देश वर्तमान में खेलों के माध्यम से कई आयामों को छू रहा हैं। खेल जगत में हमारे देश को ऊंचे स्थान पर गिना जाता है। उन्होंने बास्केटबाल और बाउंडरी वॉल के लिए एक लाख 20 हजार देने घोषणा की। पहले दिन वॅालीबाल में पुजाली और दोघरी रोपा के बीच मैच खेला गया। इसमें पुजाली स्कूल ने मैच अपने नाम कर लिया। वाहू और गुुशैणी के बीच हुए मैच में वाहू ने मैच पर कब्जा जमाया। मिहार और बठाहड़ हुए कबड्डी मुकाबले में बठाहड़ स्कूल ने बाजी मारी। जबकि, खो-खो के मुकाबले में जिभी स्कूल ने रैला को मात दी। भलाहण और करताह के बीच खेले गए मैच में भलाहण विजेता रहा। मार्चपास्ट में चार स्कूलों में टाई होने के पश्चात विधायक ने पर्ची निकाली। पर्ची के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौन को विजेता घोषित किया गया। जिभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस दौरान कुल्लवी नाटी डाली। इस दौरान खाड़ागाड़ पंचायत प्रधान जय सिंह, जगदीश ठाकुर, नरेंद्र वडागरी, एसएमसी अध्यक्ष चुनी लाल, सत्य देव नेगी, उपाध्यक्ष पंचायत समिति केवल ठाकुर, शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र राणा, गोपी चंद आदि मौजूद रहे।