फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बसों व टैक्सियों में तीन सौ लोगों ने रोहतांग दर्रा किया आरपार

बसों व टैक्सियों में तीन सौ लोगों ने रोहतांग दर्रा किया आरपार

Thu, 19 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बसों व टैक्सियों में तीन सौ लोगों ने रोहतांग दर्रा किया आरपार
बसों-टैक्सियों में 300 लोगों
विज्ञापन

ने रोहतांग दर्रा किया आरपार
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग होकर वीरवार को भी लाहौल घाटी के लोगों की आवाजाही सुचारु रही। दोपहर बाद रोहतांग में हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि बर्फबारी के बाद मौसम साफ हुआ। वीरवार को करीब तीन सौ लोग रोहतांग दर्रा के आरपार हुए।
बस सेवा बहाल होने के बाद लोगों ने सरकारी बसों में सफर करने को तरजीह दी है। बुधवार को केवल दस टैक्सियां ही मनाली की ओर से वाया रोहतांग कोकसर पहुंची। कुल्लू की ओर से तीन बसों में करीबन 150 सवारियों को लाहौल के उदयपुर, दारचा और जिला मुख्यालय केलांग पहुंचाया गया है। लगभग 100 लोगों ने छोटे और टैक्सियों में भी सफर किया है।
विज्ञापन

बस अड्डा प्रभारी केलांग सोहन लाल यांबा ने बताया कि कुल्लू की ओर से तीन बसों को रोहतांग होते हुए लाहौल भेजी गई है और लाहौल के विभिन्न बस अड्डों से दो ही बसें कुल्लू की ओर चलाई गई हैं। घाटी के लिए बस सेवा बहाल करने के बाद खेती और अन्य कार्यों के लिए लाहौल आने वाले अधिकतर मजदूर भी लाहौल घाटी की ओर आ रहे हैं। बुधवार को बसों में लगभग 200 यात्री रोहतांग के आर पार हुए और अन्य छोटे वाहनों में 100 के करीब लोगों ने रोहतांग दर्रा लांघा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्षों से लाहौल के लिए टैक्सी सुविधा प्रदान करने वाले वाहन संचालक रॉकी, जवाहर, सुरेश, मनोज, ग्यालछन, दावा, अशोक और संडूप ने बताया कि उन्होंने सवारियों की सुविधा के मध्यनजर किराए में भारी कमी की है। सवारियों को घर द्वार पर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed