फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग दर्रा की बहाली पर देश दुनिया की टिकी नजरें

रोहतांग दर्रा की बहाली पर देश दुनिया की टिकी नजरें

Mon, 02 Apr 2018 06:11 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा की बहाली पर देश दुनिया की टिकी नजरें
रोहतांग दर्रा की बहाली में हो रही देरी पर रोष
विज्ञापन

लाहौल पंचायत प्रधान संघ ने दी जन आंदोलन की धमकी
बीआरओ के कमांडर बोले, जल्द ही बहाल होगा रोहतांग
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रे की जल्द बहाली को लेकर देश दुनिया की नजरें टिकी हैं। वहीं दर्रा कब तक बहाल होगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। रोहतांग दर्रा को पैदल लांघने वाले लोगों का कहना है कि बीआरओ लक्ष्य के करीब है, बावजूद इसके अभी तक काम की गति नहीं दिख रही है।
बीआरओ के अधिकारी इसी सप्ताह रोहतांग दर्रा बहाल किए जाने का दावा कर रहे हैं। रोहतांग दर्रे की बहाली में हो रही देरी पर लाहौल पंचायत प्रधान संघ एवं घाटी के जनप्रतिनिधियों के तेवर सख्त हो गए हैं। पंचायत प्रधान संघ लाहौल ने बीआरओ को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर दर्रे को बहाल नहीं किया गया तो घाटी के तमाम जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस बाबत राज्य और केंद्र सरकार को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार विगत वर्षों के मुकाबले लाहौल सहित रोहतांग दर्रे में कम बर्फबारी के चलते दर्रा जल्द बहाल होने की संभावनाएं थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। समुद्र सतह से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा लेट खुलने पर पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तापमान में हो रही दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी से उस ओर बर्फ अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी। लिहाजा पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग अच्छी कमाई नहीं कर सकेंगे। वहीं, पर्यटकों को भी बर्फ से अठखेलियां करने को दूर निकलना पड़ेगा। रोहतांग दर्रे के आर-पार बैठे लाहौल घाटी के लोग रोहतांग दर्रा जल्द बहाल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष सत प्रकाश के अनुसार बीआरओ न जाने किस बात को लेकर रोहतांग की बहाली में लेटलतीफी कर रहा है। बीआरओ अपने लक्ष्य के करीब है लेकिन काम को गति नहीं दे रहा है। वहीं इस संबंध में 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि काम प्रगति पर है। इसी सप्ताह के भीतर रोहतांग को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed