{"_id":"5a1ffd1a4f1c1ba7668b74c0","slug":"201512045850-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में 30 फीसदी बढ़े टमाटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में 30 फीसदी बढ़े टमाटर के दाम
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के दाम ही पिछले एक सप्ताह में ही करीब 30 फीसदी बढ़ कर गए हैं। पिछले सप्ताह 40 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाल लाल टमाटर अब 60 रुपयेे प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं प्याज भी 60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। महंगी सब्जियों के चलते गृहणियों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। करीब दो महीनों से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। आलू को छोड़कर अन्य सभी सब्जियां महंगी हैं। जानकारों के मुताबिक सब्जियों के दाम बढ़ने की मुख्य वजह जिला में टमाटर का उत्पादन कम होना बताया जा रहा है। पिछले करीब तीन माह तक सूखा रहने के कारण सब्जियों की पैदावार रूक गई। लोकल सब्जियों की स्थानीय सब्जी मंडियों में कम आमद का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गृहणी पार्वती देवी, नीलम कपूर, वंदना ठाकुर, सोनी, प्रियंका और रीना देवी ने कहा कि सब्जियों के दाम हर सप्ताह बढ़ते जा रहे हैं। सब्जियों के दाम बढने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर और प्याज का जायका अब रसोई में कम होने लगा है। पहले वह एक किलो टमाटर लेकर जाती थी, लेकिन अब उन्हें आधा किलो से ही गुजारा करना पड़ रहा है। महंगाई की मार गरीब आदमी पर पड़ी है। सरकार को महंगाई कम करने के प्रयास करने चाहिए।
इधर, सब्जी मंडी कुल्लू में वीरवार को आलू 500 से 13 सौ रुपये, प्याज 4 हजार से 48 सौ रुपये, बैंगन 15 सौ से 24 सौ रुपये, कद्दू एक हजार से 15 सौ रुपये, घिया एक से दो हजार रुपये, टमाटर चार हजार से 45 सौ रुपये, फूल गोभी व बंद गोभी दो हजार से 25 सौ रुपये, हरा मटर तीन से चार हजार रुपये, बीन व गाजर 25 सौ से तीन हजार रुपये, हरीमिर्च दो हजार से 35 सौ रुपये, शिमला मिर्च 35 सौ से 4 हजार रुपये, मूली एक हजार से 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिके।