{"_id":"68cd96caa080895252043c4b","slug":"200-bighas-of-land-damaged-due-to-landslide-in-cheuagarh-of-dehuridhar-kullu-news-c-89-1-klu1002-157405-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देहुरीधार के चेउआगढ़ में भूस्खलन से 200 बीघा जमीन को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देहुरीधार के चेउआगढ़ में भूस्खलन से 200 बीघा जमीन को नुकसान
Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
शैंशर के चिनाहिडी, और पीएम श्री स्कूल को भी खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी के देहुरीधार पंचायत में चेउआगढ़ के पास भूस्खलन हो रहा है। इससे क्षेत्र में किसानों की करीब 200 बीघा भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसमें सेब के बगीचे शामिल हैं।
इसके साथ वन भूमि को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस भूस्खलन के कारण चेउआगढ़, लामीशैरी, जलौहरा, रूआड़ आदि क्षेत्र के किसानों की जमीन को नुकसान हो रहा है। किसानों में ठाकुर दत्त, कृष्ण चंद, माघु राम, बेली राम, मोती राम, विपन कुमार, पेनू राम, रोशन, दुनी और धर्मपाल ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन से उनका काफी नुकसान हो रहा है। जमीन बगीचे के साथ ही खिसक रही है। इससे सेब के बगीचे पूरी तरह से बर्बाद हो रहे हैं। इसके ठीक नीचे चिनाहिडी गांव है और साथ में पीएम श्री स्कूल शैंशर को भी इससे खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। क्षेत्र में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और भूस्खलन हो रहा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की।
--