{"_id":"63f3b4878f4ca869de099261","slug":"20-drivers-who-came-to-give-test-could-not-reverse-the-car-kullu-news-c-19-1-66348-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: टेस्ट देने आए 20 चालक गाड़ी पीछे नहीं कर पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: टेस्ट देने आए 20 चालक गाड़ी पीछे नहीं कर पाए
विज्ञापन
कुल्लू के बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविग टेस्ट करते एमवीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। गाड़ी को पीछे करने में 20 चालक कमजोर साबित हुए। ड्राइविंग टेस्ट के दौरान बनाए गए ट्रैक पर जब चालकों को अपनी गाड़ी पीछे करने को कहा गया तो यह कमजोर पाए गए।
इसलिए इन चालकों को ड्राइविंग टेस्ट में फेल कर दिया गया। सोमवार को उपमंडल बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए गए।
इसमें कुल 95 चालक ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आए थे। इनमें से कुछ दोपहिया वाहनों के चालक भी थे। एमवीआई ने जब चालकों को गाड़ी पीछे करने के लिए कहा तो वे गाड़ी को पीछे संतुलन के साथ नहीं कर पाए।
दोपहिया वाहनों के चालकों का संतुलन भी सही नहीं पाया गया। सुबह के सत्र में ड्राइविंग टेस्ट हुआ। फेल पाए गए चालकों को दूसरी बार पूरी तैयारी के साथ ड्राइविंग टेस्ट के लिए आने को कहा गया है। शाम के सत्र में वाहनों की पासिंग हुई। बंजार में कुल 45 छोटे-बड़े वाहन आए थे। इनकी फाइल चेक करने के साथ ही गाड़ी की जांच की गई। विभाग के मानकों पर 35 वाहन ही खरे उतरे जबकि 10 वाहन फेल पाए गए।
विज्ञापन
परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने कहा कि सोमवार को बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए गए। उन्होंने कहा कि 95 में से 75 चालक ड्राइविंग टेस्ट में पास हुए हैं। 45 में से 35 वाहन भी मानकों पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों में कमियां पाई गई हैं उन्हें पूरा करने को कहा गया है। संवाद